करेंट अफेयर्स 2026: वियतनाम की राजनीति, भारत रंग महोत्सव और पीएम स्वनिधि योजना
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए करेंट अफेयर्स 2026 का यह अपडेट बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें अंतरराष्ट्रीय राजनीति, सांस्कृतिक आयोजन और सरकारी योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।
वियतनाम की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी: तो लाम को मिला दूसरा कार्यकाल
वियतनाम की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने तो लाम को एक बार फिर पार्टी का शीर्ष नेता चुना है। पार्टी की केंद्रीय समिति में हुए मतदान में सभी 180 सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके पुनर्निर्वाचन का समर्थन किया।
यह फैसला पार्टी सम्मेलन के बाद लिया गया, जो वियतनाम में हर पाँच वर्ष में आयोजित किया जाता है। देश में एकदलीय राजनीतिक व्यवस्था है और कम्युनिस्ट पार्टी ही शासन का नेतृत्व करती है।
इस दौरान पार्टी ने एक नया आर्थिक प्रस्ताव भी पारित किया, जिसका उद्देश्य हर साल कम से कम 10 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि हासिल करना है।
पोलित ब्यूरो की नई संरचना
- पोलित ब्यूरो में कुल 19 सदस्यों की नियुक्ति की गई
- तो लाम सूची में पहले स्थान पर रहे
- संसद प्रमुख ट्रान थान मान दूसरे स्थान पर
- वरिष्ठ नेता ट्रान कैम तू तीसरे स्थान पर
- रक्षा मंत्री फान वान जियांग निचले स्थान पर रहे
- प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह और राष्ट्रपति लुओंग कुओंग को पोलित ब्यूरो में शामिल नहीं किया गया
महत्वपूर्ण तथ्य: वियतनाम दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित देश है। इसकी राजधानी हनोई है और मुद्रा डोंग है।
25वां भारत रंग महोत्सव 2026: रंगमंच का महाकुंभ
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) द्वारा आयोजित 25वां भारत रंग महोत्सव 27 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक चलेगा। यह आयोजन विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव माना जाता है।
एनएसडी निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी ने इसे “रंगमंच का महाकुंभ” बताया है।
महोत्सव की मुख्य विशेषताएं
- भारत के 40 स्थानों पर आयोजन
- सातों महाद्वीपों की नाट्य प्रस्तुतियां
- कुल 277 भारतीय और 12 अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियां
- 228 भाषाओं और बोलियों में नाटक
- मैथिली, भोजपुरी, तुलु, संस्कृत जैसी भाषाएं शामिल
- ताई खमटी और न्याशी जैसी आदिवासी भाषाओं को भी मंच
इस महोत्सव में लद्दाख को पहली बार शामिल किया गया है। साथ ही अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप और दमन-दीव को भी आयोजन केंद्र बनाया गया है।
एनएसडी के उपाध्यक्ष प्रो. भरत गुप्त के अनुसार यह आयोजन रंगमंच के लोकतंत्रीकरण का प्रतीक है।
विशेष आयोजन
- ट्रांसजेंडर समुदाय, यौनकर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों की रचनाएं
- इब्राहिम अलकाज़ी की स्मृति में विशेष संगोष्ठी
- चयनित नाटकों को पुरस्कार और प्रकाशन
- श्रुति पहल के तहत 17 पुस्तकों का विमोचन
पीएम स्वनिधि योजना: स्ट्रीट वेंडर्स के लिए आर्थिक संबल
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया। यह कार्यक्रम राज्य भर में आयोजित हुआ, जिसमें स्ट्रीट वेंडर्स को 206 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए।
कार्यक्रम के तहत पात्र लाभार्थियों को चेक सौंपे गए और क्रेडिट कार्ड जारी किए गए। इसी तरह के आयोजन देश के सभी शहरी स्थानीय निकायों में भी किए गए।
पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत 1 जून 2020 को की गई थी। इसका उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को औपचारिक वित्तीय प्रणाली से जोड़ना और उनकी आजीविका को मजबूत बनाना है।
परीक्षा उपयोगिता
यह करेंट अफेयर्स UPSC, SSC, रेलवे, बैंक, राज्य PSC और अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उम्मीदवारों को इससे MCQ और स्टेटमेंट आधारित प्रश्न देखने को मिल सकते हैं।